T20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज में बड़ी ही रोचक परिस्थिति बनी है. चारों ग्रुप के टॉपर सुपर-8 में एक ही ग्रुप में पहुंच गए हैं. वहीं, चारों ही ग्रुप की दूसरे नंबर की टीमें एक ग्रुप में हैं. टॉपर्स वाले ग्रुप में भारत के साथ साउथ अफ्रीका, जिंबाब्वे और वेस्टइंडीज हैं. वहीं, पाकिस्तान के साथ दूसरे ग्रुप में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका है.
हालांकि, ऐसा ICC का कोई प्लान नहीं था. उन्होंने तो टूर्नामेंट से पहले ही सीडिंग तैयार कर दी थी. लेकिन, अब इसी को लेकर सोशल मीडिया पर ये नैरेटिव चलाया जा रहा है कि टीम इंडिया को फायदा पहुंचाने के लिए ICC की ये चाल थी. इसी को लेकर पूर्व क्रिकेटर और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने गलत नैरेटिव फैलाने वालों को खरी-खोटी सुनाई है.
साउथ अफ्रीका की चुनौती बड़ी
21 फरवरी को सुपर-8 का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. न्यूजीलैंड और पाकिस्तान को एक-एक अंक बांटने पड़े. वहीं, 22 फरवरी को इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच कैंडी और भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद में मुकाबला खेला जाएगा. टीम इंडिया के लिए ये मुकाबला सेमीफाइनल का टिकट बुक करने के लिहाज से बहुत अहम है. साउथ अफ्रीका को टूर्नामेंट का दूसरा सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है.
Sports
Featured
भारत को सुपर-8 में आसान ग्रुप मिला? आकाश चोपड़ा ने गलत नैरेटिव फैलाने वालों को गंदा सुनाया
टीम इंडिया को सुपर-8 का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ 22 फरवरी को खेलना है. इस मुकाबले से पहले ग्रुप को लेकर गलत नैरेटिव फैलाने वालों को Aakash Chopra ने बहुत खरी-खोटी सुनाई है.
Comments (0)
Login to post a comment.